{"_id":"5ee60c968ebc3e42ff642451","slug":"traders-in-trouble-due-to-market-closure-in-containment-zone153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन में बाजार बंदी से व्यापारी संकट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन में बाजार बंदी से व्यापारी संकट में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14सीएचबीपी51: बाजार बंदी के चलते मुख्य मार्ग पर पसरा सन्नाटा। कंटेनमेंट जोन में बाजार बंदी से व्यापारी संकट में - घर का खर्च चलाने में हो रही दिक्कत - प्रशासन से बाजार खुलवाने की मांग संवाद न्यूज एजेंसी छिबरामऊ। जनता इंटर काॅलेज से डाकघर तिराहे तक कंटेनमेंट जोन बनाकर मुख्य मार्ग बाजार पूरी तरह बंद कर देने से व्यापारी परेशान हैं। उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। व्यापारियों ने अब प्रशासन से बाजार खुलवाने की मांग की है। नगर की पुरानी गल्ला मंडी गुड मंडी में एक ही घर के 15 व कटरा गली में दो सगे भाइयों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने सख्ती की है। जनता इंटर काॅलेज से लेकर डाकघर तिराहे तक मुख्य मार्ग को बंद करा दिया गया है। इस कंटेनमेंट जोन में आने वाली बैंक आॅफ इंडिया व बैंक आॅफ बड़ौदा को भी बंद करा दिया गया। इसके अलावा मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ का बाजार भी बंद करने के निर्देश हुए। कुछ दिन तो व्यापारियों ने प्रशासन के निर्णय का स्वागत करते हुए राजी खुशी से अपनी दुकानें बंद रखीं लेकिन अब प्रशासन का बाजार बंदी का यह निर्णय लोगों के गले की फांस बन चुका है। व्यापारियों का कहना है कि अब दो जून की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है, जिससे उनकी तकलीफें कम होने की बजाय बढ़ गई हैं। प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन से बाजार खुलवाए जाने की मांग की है। इनसेट... 14सीएचबीपी52: रामानंद वर्मा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रामानंद वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते मार्च माह से हुई बाजार बंदी को तीन माह बीत गया है। व्यापारी वर्ग अधीर हो गया है। हाॅटस्पाॅट क्षेत्र को 21 दिन के लिए बंद किया जाता है और फिर से मरीज निकलने पर इसे 21 दिन के लिए आगे बढ़ाया जाता है। प्रशासन को 21 दिन के लाॅकडाउन के निर्णय पर पुनर्विचार करना होगा और व्यापारी वर्ग को सामाजिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर के साथ सभी शर्ताें का पालन करते हुए खुद व ग्राहकों को सुरक्षित रखना होगा। इनसेट... 14सीएचबीपी53: नरेश वर्मा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला कोषाध्यक्ष नरेश वर्मा का कहना है कि नगर पालिका तिराहे से पश्चिमी बाईपास तक रेेड जोन 14 दिन, गल्ला मंडी एरिया को 21 दिन तक रेड जोन किया जाए। नगर पालिका तिराहे से पश्चिमी बाईपास तक मेन मार्केट बंद होने से व्यापारी व आम जनमानस की कमर टूट गई है। ऐसे में जिलाधिकारी को व्यापारी हित को ध्यान में रखते हुए बाजार खुलवाने की अनुमति दे देनी चाहिए। इनसेट... 14सीएचबीपी54: दीपक दीक्षित। कपड़ा व्यापारी दीपक दीक्षित ने बताया कि पुरानी गल्ला मंडी को हाॅटस्पाॅट बनाया गया है। इसलिए सिर्फ पीपल चौराहे तक ही मुख्य मार्ग को सील किया जाए। मार्च माह से लाॅकडाउन होने से व्यापारी लगातार नुकसान उठा रहे थे। जून में सहालग होने के कारण नुकसान के भरपाई की कुछ उम्मीद थी लेकिन प्रशासन ने डाकघर तिराहे तक मुख्य मार्ग को कंटेनमेंट जोन बनाकर बंद कर दिया, जिससे सहालग का फायदा व्यापारियों को नहीं मिल सका। इनसेट... 14सीएचबीपी55: अनुज गुप्ता जाॅनी। गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता जाॅनी का कहना है कि कोरोना से जंग जीतने के लिए व्यापारियों को सब्र रखना होगा। परेशानी है लेकिन व्यापारी आॅड-ईवन के आधार पर अपनी दुकानें खोलें और सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। ग्राहकों को दुकान के बाहर बनवाए गए गोलों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खड़ा करें, तभी हम कोरोना पर जीत हासिल कर सकेंगे। -----------
विज्ञापन