फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Traders angry at closing grocery shops, reached Kotwali

किराना दुकानें बंद कराने पर बिफरे व्यापारी, कोतवाली पहुंचे

Thu, 06 May 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Traders angry at closing grocery shops, reached Kotwali
छिबरामऊ। कोरोना संक्रमण के चलते चल रहे लॉकडाउन में किराना की दुकानों को पुलिस ने बंद करा दिया। इसके विरोध में किराना कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी कोतवाली पहुंचे। व्यापारियों के उत्पीड़न के बारे में कोतवाल विनोद मिश्रा और इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रसाद शर्मा से बात की। इसके बाद एसडीएम देवेश गुप्ता से वार्ता के बाद सुबह सात बजे से 11 बजे तक कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दुकानें खोलने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

गुरुवार को किराना की दुकानों को पुलिस सुबह ही बंद कराने पहुंच गई। इसके विरोध में किराना व्यापारियों ने सभी दुकानें बंद कर दीं। किराना कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में सभी व्यापारी कोतवाली पहुंचे। किराना कमेटी के अध्यक्ष ने सुबह सात बजे से 11 बजे तक किराना की दुकानें खोलने के लिए शासनादेश दिखाया।
विज्ञापन

कोतवाल ने व्यापारियों को एसडीएम के पास भेज दिया। एसडीएम देवेश गुप्ता ने सभी व्यापारियों से आधार कार्ड व पैन कार्ड जमा कर पास बनवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी शासनादेश के अनुरूप कोरोना संक्रमण बचाव करते हुए सुबह सात बजे से 11 बजे तक दुकानें खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क लगाकर व सामाजिक दूरी बनाकर व्यापार करें। बिना मास्क वाले ग्राहक को कोई सामान न दें। इस दौरान लालू गुप्ता, श्यामू चौहान, मुन्ना दाल वाले, नरेश गुप्ता, दीपांक दुबे, रानू गुप्ता, रामू गुप्ता, बंटी मिश्रा, ऋषि गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता तेल वाले, प्रभाकर गुप्ता, बबलू दुबे, दीपक दुबे सहित कई किराना व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed