फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Today is the last date for claims and objections; 62,206 new applications received.

Kannauj News: दावे व आपत्तियों की अंतिम तिथि आज, 62,206 नए आवेदन प्राप्त

Thu, 05 Mar 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Today is the last date for claims and objections; 62,206 new applications received.
कन्नौज। जिले में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत 62,206 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित आवेदन शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि शुक्रवार यानी छह मार्च है।
विज्ञापन

यह पुनरीक्षण अभियान एक जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर संचालित है। कुल 62,206 आवेदनों में फार्म-6 के 49,569, फार्म-7 के 1,946 और फार्म-8 के 10,691 आवेदन हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने दी। उन्होंने जनसामान्य और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील की है। वे अपने दावे-आपत्तियां बीएलओ या ईआरओ कार्यालय में निर्धारित फार्म में भरकर जमा करें। यह मतदाता सूची में सुधार के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। पात्र नागरिकों को समय सीमा के भीतर अपने आवेदन अवश्य प्रस्तुत करने चाहिए।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्रवार प्राप्त आवेदन
विधानसभा क्षेत्र 196-छिबरामऊ में फार्म-6 के 20,048, फार्म-7 के 1,102 और फार्म-8 के 4,795 आवेदन मिले हैं। विधानसभा क्षेत्र 197-तिर्वा में फार्म-6 के 14,057, फार्म-7 के 424 और फार्म-8 के 2,591 आवेदन प्राप्त हुए। जबकि विधानसभा क्षेत्र 198-कन्नौज में फार्म-6 के 15,464, फार्म-7 के 420 और फार्म-8 के 3,305 आवेदन दर्ज किए गए हैं। इन सभी को समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय सीमा का लाभ उठाएं नागरिक : डीएम
जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि छह मार्च यानी शुक्रवार है। नागरिकों को अपने दावे और आपत्तियां निर्धारित फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 में भरकर जमा करने होंगे। यह आवेदन संबंधित मतदेय स्थल के बीएलओ या संबंधित विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। उन्होंने जोर दिया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या सुधारने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। सभी पात्र नागरिकों को इस समय सीमा का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed