{"_id":"c10857cf6403c17ca76a7a8d1a36ae74","slug":"till-now-738-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 738 चुनाव मैदान में डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 738 चुनाव मैदान में डटे
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में विकास खंड क्षेत्र में प्रधान पद के
विज्ञापन
लिए 96 सीटों पर होने वाले चुनाव में अब 738 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
होगा। उधर, वार्ड सदस्य पदों के लिए 1184 सीटों पर चुनाव होना था, पर
नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने तक 131 वार्डों में एक भी नामांकन न होने से
यह सीटें रिक्त रहेंगी।
सोमवार को दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी की प्रक्रिया चली। इस दौरान कई ग्राम पंचायतों से 62 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। निर्धारित समय के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। 96 पदों के लिए होने वाले प्रधान पद के चुनाव में अब 738 प्रत्याशियों के बीच घमासान होगा।
ज्ञात हो कि प्रधान पद के लिए 801 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के दौरान एक पर्चा निरस्त कर दिया गया था। उधर, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद के लिए 1184 सीटों पर चुनाव होना है। प्रशासन की सक्रियता से 1380 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के दौरान 42 पर्चे किन्हीं करणों से निरस्त कर दिए गए।
30 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। अब 1308 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से कई वार्डों में सिर्फ एक-एक नामांकन होने से उनके सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने की पूरी संभावना है। विकास खंड क्षेत्र के 131 वार्ड ऐसे हैं, जहां एक भी नामांकन न होने से यह सीटें फिलहाल रिक्त रहेंगी।
उधर, सौरिख विकास खंड क्षेत्र में प्रधान पद के लिए 633 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के दौरान एक नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया था, जबकि सोमवार को 61 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। अब यहां प्रधान पद के लिए 571 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।