फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   tiddi dal

सौरिख और हसेरन ब्लाक के गांवों में टिड्डियों का हमला

Sat, 11 Jul 2020 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
tiddi dal
चपुन्ना चैकी क्षेत्र के मक्का की फसल पर बैठी टिड्डियां। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। सौरिख और हसेरन ब्लॉक के तीस-चालीस गांवों में शनिवार को टिड्डियों ने हमला बोल दिया। पहले से सतर्क किसानों ने टिन के डिब्बे, थालियां बजाकर और पटाखे फोड़कर टिड्डियों को भगा दिया। हमले से फसलों को नुकसान पहुंचा है। तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने खेतों पर जाकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार गुलजार नगर, देवीपुर, उदय नगर, मोहद्दी नगर, सकरावा, नगला मदारी, रघुनाथपुर पट्टी, पलाहार, बंधा नगरिया आदि गांवों में सुबह करीब 11 बजे टिड्डी दल ने हमला बोला। किसान विश्वनाथ सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, जगदीश सिंह यादव, इरशाद अली, निसार अली, मोहर सिंह पाल, सियाराम शाक्य के खेतों में मूली, मक्का, धान की पौध व ढैंचा की को नुकसान पहुंचाया। खड़िनी प्रतिनिधि के अनुसार गुवरिया, नगला तोरन, नगला खरगाई, मांझपाटी, बसबारी व खटकरी गांव में धान की पौध, मूंग, धान की फसल, मक्का व सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

खटकरी के किसान मान सिंह व यदुनाथ सिंह ने बताया कि करीब 50 साल बाद टिड्डी दल का हमला हुआ है। हसेरन प्रतिनिधि के अनुसार कृषि रक्षा इकाई कर्मी सचिन दुबे ने टिड्डी दल के आने सूचना पहले से गांवों में दे दी थी। इससे किसान सतर्क थे। दोपहर 1:30 बजे टिड्डी दल के पहुंचते ही हुसैन नगर, मुतेपुरवा, बिहारीपुर, रूपेपुरवा, नगला मचले, सकतपुर आदि के किसानों ने घर की महिलाओं व बच्चों के साथ डिब्बे, थालियां आदि बजाकर टिड्डियों को भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चपुन्ना प्रतिनिधि के अनुसार चौकी क्षेत्र के गांव मुर्रा, मुखड़ा, बीलमपुर, शरीफपुर, कुतुबलपुर, भाउलपुर, नगरिया लालशाह, नगला चैधरी, जरिहापुर, कुंवरपुर कांशीदीन, चिकनपुर, तुर्कपुर में भी टिड्डी दल ने फसलों को नुकसान पहुंचाया। तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार उमर्दा क्षेत्र में भी टिड्डी दल पहुंचा, यहां किसानों ने थाली व शंख बजाकर उन्हें भगाया। कृषि विभाग के अधिकारियों के न पहुंचे से किसानों में नाराजगी दिखी। जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह ने बताया कि टिड्डी दल इटावा की ओर से आया था और सौरिख, खैरनगर, हसेरन होते हुए ककवन की ओर चला गया।

सौरिख क्षेत्र में किसानों से नुकसान की जानकारी लेते तहसीलदार अभिमन्यु कुमार।

सौरिख क्षेत्र में किसानों से नुकसान की जानकारी लेते तहसीलदार अभिमन्यु कुमार।- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed