फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three thief arrested

एक कुख्यात समेत तीन चोर गिरफ्तार

Sat, 02 May 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 02 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Three thief arrested
गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी सहित दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जबकि एक अपराधी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मामले का एसपी ने अपने कार्यालय में खुलासा किया।
विज्ञापन


एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि नौरंगपुर चौकी प्रभारी रमेश चंद्र पांडेय ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी सिपाहीलाल निवासी हंसापुरवा कोतवाली गुरसहायगंज को शुक्रवार शाम घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर के अलावा नशीला पाउडर बरामद हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिपाहीलाल के भाई प्रीतम का भी कटरी में आतंक है। प्रीतम ने अपने साथी अरविंद और मंगली के साथ मिलकर वर्ष 2014 में शिवमंगल शुक्ल के घर चोरी की थी। इसका मामला कोतवाली में दर्ज है। तब से वह फरार था। इसी तरह डुडवाबुजुर्ग निवासी मो. जाबिर की भैंस को चोर अपने लोडर में लाद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी गांव वालों ने चोरों की घेराबंदी कर ली। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर शातिर चोर शरीफ व फारुख निवासी रूरा थाना ठठिया को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी के उपकरणों के अलावा बिना नंबर का लोडर बरामद किया गया। इस दौरान इनका साथी चांद खां निवासी बुलंदपुर भागने में सफल रहा।


एसपी ने बताया कि शरीफ शातिर मवेशी चोर है। उसके खिलाफ थाना तिर्वा, छिबरामऊ व कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली में कई मुकदमे हैं।

पुलिस टीम पर कुत्तों ने किया हमला
गुगरापुर। चोरी के मामले में फरार चल रहे हंसपुरवा निवासी सिपाहीलाल की तलाश में शुक्रवार शाम पुलिस ने गांव में छापा मारा। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी नौरंगपुर रमेशचंद्र पांडेय व अन्य साथी थे। शुक्रवार शाम 6.45 बजे पुलिस ने छापा मारा। गांव के पास तालाब किनारे खड़ा आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगा तो पुलिस टीम ने दौड़कर दबोच लिया। इस दौरान आवारा कुत्तों के एक झुंड ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। कुत्तों के हमले में चौकी प्रभारी रमेशचंद्र पांडेय व सिपाही उपदेश घायल हो गए। बाद में उन्होंने गुरसरायगंज सीएचसी में इंजेक्शन लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed