फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three students successful in JNV entrance exam

Kannauj News: जेएनवी प्रवेश परीक्षा में तीन छात्र सफल

Thu, 27 Mar 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 27 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three students successful in JNV entrance exam
कन्नौज। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थियों ने अभिभावकों का सपना साकार कर गुरुजनों का मान बढ़ाया है। सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार व अभिभावकों द्वारा सराहना कर सम्मानित किया गया। बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा छह व नौ का परिणाम घोषित हुआ। सफल अभ्यर्थियों के चेहरे चमक उठे और खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं विद्यालय परिवारों ने भी सफल विद्यार्थियों का पुरजोर सम्मान व स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय फगुहा के छात्र आयुष व छात्रा अदिति व प्रगति से सफलता हासिल की। शिक्षक शिशिर कुशवाहा ने बताया कि बच्चों की मेहनत व समय के सदुपयोग से बच्चों ने यह मुकाम हासिल किया है। प्रधानाध्यापक अमित दुबे समेत अन्य शिक्षकों ने बच्चों को सराहा व आशीर्वाद दिया। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर प्रताप के अमन ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पास कर विद्यालय व जनपद का नाम गौरवान्वित किया। कक्षाध्यापक रचना मिश्रा व प्रधानाध्यापक इंद्रेश कुमारी तिवारी सहित विद्यालय परिवार से सफल छात्र की हौसला आफजाई करते हुए पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

-----------------
कक्षा छह में 80 व कक्षा नौ में चार छात्र-छात्राओं का चयन
नदसिया। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में कक्षा 6 के लिए 3980 व कक्षा 9 के लिए 165 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें कक्षा छह में 26 छात्राएं व 54 छात्र सफल हुए तथा कक्षा में प्रवेश के लिए 6 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed