{"_id":"6811222519d658830c006cc9","slug":"three-robbers-including-a-woman-arrested-goods-worth-lakhs-recovered-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-129301-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: महिला समेत तीन लुटेरे दबोचे, लाखों का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: महिला समेत तीन लुटेरे दबोचे, लाखों का माल बरामद
विज्ञापन
कन्नौज। छिबरामऊ शहर में सर्विस सेंटर संचालक को बंधक बनाकर मारपीट व लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन लुटेरों को मंगलवार को दबोच लिया। तीनों के पास से लाखों रुपये का लूट का माल भी बरामद हुआ है। वारदात में प्रयुक्त कार और मालिक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने एक लुटेरे के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए एसपी विनोद कुमार ने बताया कि छिबरामऊ शहर के मोहल्ला नई बस्ती गंगेश्वरनाथ निवासी श्यामसुंदर दुबे की निरंकारी आश्रम के पास पूर्वी बाईपास पर कार धुलाई की दुकान है। दो अप्रैल की रात को कार सवार तीन लोग आए और श्यामसुंदर को बंधक बना लिया। तीन घंटे तक लूटपाट करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर लुटेरे चले गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी की टीम को लगाया गया।
पुलिस ने भोर में सौरिख थाना क्षेत्र के गांव राजापुर निवासी सरगना आदिल उर्फ राजा, आसिफ अली व छिबरामऊ शहर के मोहल्ला बिरतिया निवासी रिजवाना उर्फ बिटिया को दबोच लिया। सौरिख निवासी चेतन गुप्ता पुलिस को चकमा देकर भाग गया। वारदात में चेतन की कार प्रयुक्त हुई थी, इसलिए पुलिस उसकी तलाश कर रही है।