{"_id":"723cc541dc4e2e95924b668026ccfeb5","slug":"three-robbers-cede-its-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लुटेरे दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लुटेरे दबोचे
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों को बोलेरो में बैठाकर लूटपाट करने वाले तीन
विज्ञापन
बदमाशों को स्वाट, सर्विलांस व इंदरगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,
जबकि तीन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। अपर पुलिस अधीक्षक
ने पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा किया। एसपी ने टीम को पांच हजार
रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
ज्ञात हो कि तालग्राम थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी घनश्याम पुत्र श्रीराम ने इंदरगढ़ थाने में सात फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि वह तालग्राम से आ रहे थे। तभी बोलेरो सवार बदमाशों ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर लूट लिया और चलती गाड़ी से उन्हें नीचे फेंक दिया था।
मामले की जांच की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव व सर्विलांस टीम प्रभारी तारिक खां और इंदरगढ़ थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र कुरील को सौंपा था। पुलिस टीम ने गहन जांच पड़ताल करने के बाद मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को भजुरिया तिराहे से एक टाटा सूमो गोल्ड पर सवार शंकर गिहार पुत्र गिरीश गिहार निवासी राम नगर कोतवाली छिबरामऊ, सचिन पुत्र शेर सिंह निवासी लकूला फर्रुखाबाद, श्याम दुबे पुत्र नंद किशोर दुबे निवासी धारापुर छिबरामऊ को गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान तीनों बदमाशों के साथी छोटू पुत्र बौरा निवासी बहबलपुर, गुन्नी गिहार पुत्र पातीराम निवासी राम नगर छिबरामऊ, वीरेंद्र सिंह पुत्र समरेंद्र सिंह निवासी छिबरामऊ भागने में सफल रहे। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की शिनाख्त पीड़ित से कराई गई है। उसने उन्हें पहचान लिया।
उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना शंकर गिहार है। वह जेब काटने का भी काम करता है। इसके अलावा बाइकर्स गैंग भी चलाता है। बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ पहले से ही सौरिख और तिर्वा थाने में भी दो मामले दर्ज हैं। एएसपी के अनुसार, घनश्याम से लूटे गए रुपयों को आपस में सभी ने बांट लिए थे।
हर बदमाश के हिस्से में 700 रुपये आए। इसके अलावा घनश्याम की जेब में पड़े हिसाब के पर्चे के अलावा उसका आईडी कार्ड भी इन लुटेरों के पास से बरामद किया गया है।