फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three houses fell due to water filling, villagers demonstrated

पानी भरने से तीन मकान गिरे, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 08 Jul 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 08 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three houses fell due to water filling, villagers demonstrated
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : Amar ujala
बारिश से विकास खंड हसेरन का जरिहापुर गांव टापू बन गया है। जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त होने से पानी लोगों के घरों में भर गया। इससे शुक्रवार सुबह तीन मकान भी गिर गए। एक बालक पानी में डूबने से बाल-बाल बचा। समस्याओं से घिरे ग्रामीणों ने सुबह प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की और समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह भारी बारिश के बाद जरिहापुुर गांव की हालत सबसे अधिक खराब हो गई। गांव के बीच में ग्राम सभा का तालाब बना हुआ है। इसके किनारे लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। तालाब की नाली पर सीसी रोड बना दी गई, इससे जलनिकासी पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। बरसात के बाद तालाब का पानी उफनाकर घरों में घुस गया। इससे तीन कच्चे मकान ढह गए। वहीं तालाब में लालू सक्सेना का 6 साल का बेटा रितिक डूबने लगा। किसी तरह ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। घरों में पानी भरने से लोग छतों पर अपनी गृहस्थी का सामान रखे हुए हैं।
विज्ञापन


सुबह से ग्रामीण अपने खर्च से जनरेटर लगाकर तालाब का पानी निकाल रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पाकर खंड विकास अधिकारी जेएन राव गांव पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान को नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। गांव में सभी नाले और नालियां चोंक पड़े थे, इस पर ग्रामीणों ने बीडीओ के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की। गांव के गोविंद, अमरनाथ, लालू, गौतम, अशोक, अरविंद, रमेशचंद्र, उमेश, सरमन तिवारी, मुन्नालाल, प्रमोद, रामजी, संतोष, नीरज, टिंकू व गौरव आदि ने बताया कि बारिश से पहले नालियों की सफाई हो जाती, तो यह दिक्कत उत्पन्न नहीं होती। तालाब की जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रशासन की अनदेखी से कई घर गिरने के कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed