{"_id":"5dc5c7298ebc3e5b04421a82","slug":"three-farmers-caught-burning-straw-kannauj-news-knp524685816","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाते तीन किसानों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाते तीन किसानों को पकड़ा
विज्ञापन
खेत में जल रही पराली
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। खेतों में फसल के अवशेष जलाते हुए लेखपालों ने तीन किसानों को पकड़ लिया। लेखपालों ने उन पर जुर्माना लगाने के लिए अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है। तहसीलदार तीनों किसानों पर जुर्माना लगाने के लिए तैयारियों मे जुट गया।
फैल रहे प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार ने खेतों में फसलों के अवशेष और कूड़ा करकट जलाने पर सख्ती से रोक लगाई है। लेखपाल बृजनंदन सिंह ने तहसील प्रशासन को रिपोर्ट दी कि उनके क्षेत्र में फकरपुर बरेबा गांव में बिल्हौर थानाक्षेत्र के किसान ने फसल के अवशेष जलाए हैं। वहीं, कचाटीपुर व लाख गांव में तैनात लेखपालों ने एक-एक किसान पर पराली जलाने का आरोप लगाते हुए तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी है।
तहसीलदार विशेश्वर सिंह ने बताया कि तीन लेखपालों ने अपने-अपने क्षेत्र में तीन किसानों पर पराली जलाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट सौंपी है। नायब तहसीलदार मोहितलाल वर्मा से जांच कराकर किसानों पर जुर्माना लगाया जाएगा।