{"_id":"60e494ba8ebc3ec20b2189b4","slug":"thrashed-for-protesting-against-molestation-clothes-torn-kannauj-news-knp638678031","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर पीटा, कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर पीटा, कपड़े फाड़े
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। इलाके में रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ के विरोध पर अपनी मां और पत्नी के साथ परिवार पर हमला बोला। घर में घुसकर महिला की बेटी और पुत्रवधू को पीट दिया। कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद घर में आग लगा दी। गांव वालों के जुटने पर आरोपी पथराव करते हुए भाग गए। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
इलाके के एक गांव की महिला ने बताया कि पति और बेटा गांव से बाहर मजदूरी करते हैं। वह घर में तेरह साल की बेटी और पुत्रवधू के साथ रहती है। गांव का युवक बेटी और पुत्रवधू के साथ छींटाकशी करता है। बेटी और पुत्रवधू के गली में लगे हैंडपंप से पानी भरने के दौरान सोमवार की देर शाम भी उसने छींटाकशी की। दोनों के विरोध पर पत्नी और मां के साथ घर में घुस आया। गाली गलौज करते हुए बेटी और पुत्रवधू के साथ मारपीट कर दी।
दोनों के कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। घर में आग लगा दी। इससे हजारों का घरेलू सामान राख हो गया। गांव के लोगों के जुटने पर तीनों पथराव करते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।