{"_id":"da4d340bc6d3d4b8cb1cafb1207b5a8c","slug":"this-time-two-muslims-sit-in-the-district-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी दो मुस्लिम बैठेंगे जिला पंचायत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी दो मुस्लिम बैठेंगे जिला पंचायत में
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत के सदन में अबकी मुस्लिम सदस्य की संख्या
विज्ञापन
दो होगी। पिछले कार्यकाल में एक सदस्य ही सदन में पहुंच सका था। वह भी
महिला ही थीं। जिला पंचायत के 28 वार्डों से जो सदस्य जीते हैं, उनमें 35
साल से अधिक के कुल 19 सदस्य हैं। इनमें एक 60 साल से अधिक हैं।
बाकी की उम्र इससे कम हैं। जो 60 साल से अधिक की सदस्य जीत सकीं हैं वह भी महिला ही हैं। नौ जिला पंचायत सदस्यों की उम्र 35 साल से कम है। मुस्लिम चेहरे के रूप में वार्ड छह से बसपा समर्थित हाशिम और वार्ड 23 से बसपा के ही मोहम्मद हनीफ खां जीते हैं। पिछली बार शबीना बेगम ही मुस्लिम चेहरा थीं।
अबकी उनके पति जामिल सिद्दीकी चुनाव जरूर लड़े, पर हार का मुंह देखना पड़ा। वार्ड एक, तीन, छह, नौ, 11, 14, 19, 20, वार्ड 26 से जो सदस्य चुने गए हैं, वह भी 35 साल से कम उम्र के हैं। बचे हुए अन्य वार्डों में 35 साल से अधिक के लोग जीतने में कामयाब रहे। पिछले चुनाव में 23 वार्ड थे। वर्ष 15 के चुनाव में 28 वार्ड हैं।