फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There will be no electricity failure in summer, load of 47 transformers will increase

Kannauj News: गर्मी में बिजली नहीं होगी गुल, 47 ट्रांसफार्मरों का बढ़ेगा लोड

Thu, 07 Mar 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 07 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
There will be no electricity failure in summer, load of 47 transformers will increase
कन्नौज। गर्मी के दिनों में ओवरलोड होने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली गुल होने की समस्या से जूझना पड़ता था, लेकिन अब बिजली विभाग ओवरलोड की समस्या को दूर कर रहा है। गर्मियों में ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या से निजात मिलेगा।
विज्ञापन


कन्नौज डिवीजन में करीब 180 ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिसमें कई क्षेत्रों में आए दिन ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने के चलते बिजली गुल हो जाती है। बिजली विभाग ने सभी ट्रांसफार्मरों पर पड़ने वाले लोड की जांच की और उसके बाद लोड बढ़ाने का काम शुरू कर दिया। जिसमें 100 केवीए के 21 ट्रांसफार्मर, 250 केवीए के 26 ट्रांसफार्मरों को चिन्हित किया गया, जो गर्मी के समय में ओवरलोड होने के कारण आए दिन फुंक जाते थे।
विज्ञापन

विभाग ने 100 केवीए के ट्रांसफार्मरों को 250 केवीए और 250 केवीए के ट्रांसफार्मरों को 400 केवीए करने का काम शुरू कर दिया है, जिससे ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 250 केवीए के 35 ट्रांसफार्मर अलग से लगाए जाएंगे, जिससे गर्मी में बिजली गुल होने की समस्या से लोगों को निजात मिलेगा। वहीं शहर में भी छह नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए जगह भी चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही नए ट्रांसफार्मर भी लग जाएंगे, जिसके बाद उपभोक्ताओं को बिजली गुल होने की समस्या से निजात मिल जाएगा। - मगन सिंह, अधिशासी अभियंता, कन्नौज डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed