फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Then planted plants , which will look at !

पौधे तो रोपे, पर देखेगा कौन!

Mon, 23 Nov 2015 11:54 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 23 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Then planted plants , which will look at !

बीते वर्ष हसेरन ब्लाक क्षेत्र के गांव रौंसा में

विज्ञापन
युद्धस्तर पर पौधरोपण किया गया था, पर उम्मीद के अनुसार यहां पौधे सुरक्षित नहीं रह सके। इससे लोगों में वन विभाग के प्रति नाराजगी व्याप्त है। उच्चाधिकारियों ने पौधरोपण कराने के बाद दोबारा इलाके का भ्रमण कर जमीनी हकीकत जांचने की जरूरत नहीं महसूस की।

ग्रामीणों ने बताया कि बीते वर्ष 140 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन विभाग ने पौधरोपण कराया था। तब खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भव्य समारोह के दौरान पौधरोपण किया था। जल पुरुष राजेंद्र सिंह राणा ने भी यहां आकर पौधे लगाए थे। तब एक लाख 12 हजार पौधे लगाए गए थे। इनमें अर्जुन, पाकड़, नीम, बबूल आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए थे।

पेड़ों की देखभाल एवं सुरक्षा के लिए वन चौकी भी स्थापित की गई थी। रेंजर दिनेश चंद्र शुक्ला, वन दरोगा महेंद्र भदौरिया, वन रक्षक रामआसरे व रज्जन सिंह तैनात हैं। कैटल गार्ड 14 लगाए गए हैं। चार चौकीदारों की भी तैनाती है। इतना भारीभरकम स्टाफ होने के बावजूद 25 से 30 फीसदी ही पौधे बचे हैं। शेष लापरवाही की भेंट चढ़ गए हैं।

कहीं पानी नहीं लगने तो कहीं अन्य कारणों से पौधे नष्ट हो गए, जबकि क्षेत्र में पानी निकालने वाले आठ इंजन लगे हैं। क्षेत्रवासियों की मानें तो अक्सर यहां वनकर्मी मौजूद नहीं रहते हैं, जिससे कैटल गार्ड भी ड्यूटी के नाम पर इधर-उधर घूमकर टाइम पास करते रहते हैं।

पूर्व प्रधान पति रामरतन प्रजापति ने बताया कि पौधरोपण किया गया, पर देखभाल में लापरवाही बरती गई। वन विभाग का स्टाफ सही से पेड़ों की देखभाल नहीं कर पा रहा है, इसलिए हजारों की तादात में पेड़ लगाए गए पर वे ज्यादा दिनों तक नहीं चल सके।

गांव ौंसा के राम सिंह का कहना है कि गांव के मजदूरों से काम कराया गया था, पर उनकी मजदूरी नहीं दी गई है। विवेक सिंह का कहना है कि सही से देखरेख न होने से अधिकतर पौधे सूख रहे हैं। आए दिन वन विभाग का स्टाफ सिर्फ वन चौकी पर आकर खानापूरी कर लौट जाता है। वन क्षेत्र का भ्रमण सही से नहीं होता है।

अजीत सिंह उर्फ बबलू ने बताया कि सीएम का यह ड्रीम प्रोजेक्ट था। इसमें सरकार का काफी पैसा खर्च हुआ है। इसके बावजूद वन विभाग ने तमाम जगह तो गड्ढे खुदवा दिए पर पौधे नहीं लगाए। इस मामले में वन दरोगा महेंद्र भदौरिया ने कोई जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed