फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Theft by breaking the shutter three stores

तीन दुकानों का शटर तोड़कर चोरी

Thu, 04 Feb 2016 12:37 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 04 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the shutter three stores
कस्बे में चोरों ने दो शराब व एक सर्राफ की दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये का माल चोरी कर ले गए। सुबह तीन दुकानों के शटर टूटे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे कोतवाल ने दुकानों का निरीक्षण किया। इधर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है। कोतवाल ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


जीटी रोड के किनारे रामेश्वरी देवी पत्नी निर्मल कटियार निवासी कछियापुर कन्नौज की देशी शराब की दुकान है। मंगलवार की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर उससे 19 पेटी, 33 क्वाटर शराब व गोलक में रखे 8660 रुपये चोरी कर ले गए। इसी तरह समीप स्थित नन्हीं कटियार पत्नी मनोज  निवासी बिचपुरिया कन्नौज की अंग्रेजी शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोर शराब के साथ करीब दस हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने सदर बाजार स्थित मुकेश तिवारी के सर्राफ की दुकान पर धावा बोला और शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे।
विज्ञापन


दुकान में रखी अलमारी तोड़कर चोर करीब पांच हजार रुपये नकद व साढ़े तीन सौ ग्राम चांदी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना की जानकारी सुबह लोगों को हुई। इसके बाद सूचना दुकान मालिकों को दी गई। जानकारी पाकर गुरसहायगंज कोतवाल संतोष सिंह व्यास, जसोदा चौकी के सिपाही रमेश यादव, संतोष यादव मौके पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। पीड़ितों ने गुरसहायगंज कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस बारे में एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि चोरी की घटनाएं अचानक बढ़ी हैं। चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed