{"_id":"68b88e5bc77912cea30f0a6a","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-room-kannauj-news-c-214-1-knj1005-136795-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कमरे में फंदा लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कमरे में फंदा लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
छिबरामऊ। मैनपुरी में घरेलू कलह से परेशान युवक ने बुधवार को घर के कमरे में फंदा लगा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई।
मैनपुरी थाना बेवर के ग्राम जासमई निवासी राजेश सिंह ने पुत्र सत्यम सिंह (25) की शादी चार महीने पहले फर्रुखाबाद जिले के करनपुरदत्त निवासी काव्या सिंह के साथ की थी। शाम 7.30 बजे सत्यम ने घरेलू कलह से परेशान होकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे में आवाज न आने पर परिजनों को संदेह हुआ। अंदर से दरवाजा न खुलने पर परिजन आसपास के लोगों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो सत्यम को गमछे से फंदे पर लटका देखा।
युवक की मौत की सूचना से पत्नी काव्या सिंह सहित अन्य परिजनों में चीखपुकार मच गई। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि सत्यम अपने भाई शिवम के साथ बनारस में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। तीन दिन पहले वह गांव आया था। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि घटना मैनपुरी की है। अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित किया है। वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है।