फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young man broke Tikwa own

तिखवा के युवक ने भी तोड़ा दम

Tue, 01 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 01 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
The young man broke Tikwa own

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तिखवा में सोमवार को

विज्ञापन
शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं आठ लोग बीमार हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि शराब जहरीली थी, जो चुनाव के वक्त बांटी गई थी। इस गांव में दो दिन पहले भी एक युवक की मौत हो चुकी है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उधर, अब तक संदिग्ध परिस्थितियों में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना के बाद तिखवा में कोहराम मचा हुआ है। ज्ञात हो कि दो दिन पहले तिखवा निवासी विनोद पुत्र घसीटे दिवाकर की भी मौत हो चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, तिखवा गांव निवासी रामबाबू (35) पुत्र लज्जाराम दोहरे खेतीबाड़ी व मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पालते हैं। रविवार की रात उनकी हालत बिगड़ गई। उसने सीने व पेट में दर्द व आंखों से दिखाई न पड़ने की शिकायत की। परिवार वाले उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए।

इलाज के बाद भी हालत ठीक न होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव के प्रभात दोहरे (32) पुत्र दयाराम, नत्थू (50) पुत्र मोहन, लवकुश कठेरिया (48) पुत्र भजनलाल, फरीद (40) पुत्र कमरुद्दीन भी बीमार हैं। बीमार रियासत (55) पुत्र महताब को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनमें से लवकुश, प्रभात एवं नत्थू कानपुर में इलाज करा रहे हैं। रामबाबू की बुआ गीता रानी ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले अधिकतर प्रत्याशियों ने मतदान से पहले शराब बंटवाई थी। ज्यादा शराब बंटने के कारण लोगों ने स्टाक करके रख ली। रामबाबू ने भी चुनाव में बांटी गई शराब पी ली, जिससे उसकी हालत खराब हुई।

यह शराब जहरीली थी। घटना की सूचना पर सपा के सदर विधायक अनिल दोहरे, संजू कटियार, संतोष शर्मा, बिल्लू कटियार, कुट्टू पांडेय, बापूनरेश कटियार, सरवर अली, बृजेश कटियार आदि तिखवा पहुंचे और रामबाबू के परिजनों से मुलाकात कर शोक जता हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

उधर, जिला पुलिस प्रशासन के अफसर अभी तक तीन गांवों में संदिग्ध परिस्थितियों में हो चुकीं आठ मौतों के मामले में गोलमोल ही जवाब दे रहे हैं। अभी तक किसी भी स्तर से जहरीली शराब से मौत होने की पुष्टि नहीं की जा रही और हर ग्रामीण की मौत को कहीं बीमारी से तो कहीं अन्य मामलों से जोड़कर बताया जा रहा है, जबकि ग्रामीणों समेत मृतकों और बीमार चल रहे लोग चीख-चीख कर एक प्रत्याशी द्वारा बांटी गईं शराब के पीने के बाद हुई मौतों की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed