फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The two sides clashed in the panchayat , firing

पंचायत में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

Thu, 28 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 28 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The two sides clashed in the panchayat , firing

शराब के अवैध कारोबार को लेकर शुरू हुए विवाद ने

विज्ञापन
गुरुवार को खूनी रूप ले लिया। पश्चिमी बाईपास पर निगम मंडी के पास बुलाई गई पंचायत के दौरान दो पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला बोला गया। इस बीच फायरिंग से भगदड़ मच गई।

दोनों पक्षों के खून से लथपथ 16 घायल कोतवाली पहुंचे। गंभीर हालत होने पर चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गिहार कालोनी में शराब का बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। पंचायत चुनाव के पूर्व पुलिस ने अभियान चलाकर वहां बड़े पैमाने पर शराब की भट्ठियां ध्वस्त कर काफी मात्रा में शराब बरामद की थी।

साथ ही हजारों लीटर लहन भी मौके पर नष्ट किया था। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी। पुलिस की इस कार्रवाई से खफा पीड़ितों ने मोहल्ले के ही कुछ लोगों को दोषी मानते हुए उनके इशारे पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की बात की गई थी।

उसी समय से मोहल्ले में दोनों पक्षों के बीच विवाद और तनातनी चली आ रही थी। इसी विवाद को निपटाने को गुरुवार सुबह पश्चिमी बाईपास पर मंडी समिति के पास पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत शुरू होते ही विवाद शुरू हो गया। गालीगलौच के साथ दूसरे पक्ष ने पंचायत में आए गिहार कालोनी के बाशिंदों पर हमला बोल दिया।

जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का प्रयोग किया गया, जिससे 16 लोग लहूलुहान हो गए। इसी दौरान आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे भगदड़ मच गई। झगड़े और फायरिंग की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच घायल कोतवाली आ धमके। पुलिस ने सभी को सीएचसी भेज दिया।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दो महिलाओं के बीच विवाद को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। एक महिला का आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ लोग स्मैक, चरस और शराब का बड़े पैमाने पर कारोबार करते हैं। उनकी पुलिस से भी गहरी सांठगांठ हैं। उनके ही इशारे पर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले में कार्रवाई की थी, जबकि उन लोगों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही उनके घरों में छापामार कार्रवाई की थी।

उन लोगों ने पंचायत बुलाई थी और उलटा हमला बोल दिया, जिसमें दोनों पक्षों से जीतू, दीपिका, करन, मन्नी, सुधा, करन, कोमल, पप्पी, सरला, रागिनी, सोनू, संजय, रोमी, रानी, क्रांती, बबली घायल हो गए। इनमें से गंभीर घायल चार लोगों को जिला अस्पताल कन्नौज रेफर किया गया है।

इस बाबत कोतवाल रामप्रकाश पांडेय ने बताया कि देर शाम तक किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण को भेजा गया है। तहरीर आने के बाद भी कार्रवाई की जाएगी। यदि तहरीर नहीं आती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed