फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The treatment of women will meet under one roof

एक ही छत के नीचे महिलाओं के मिलेंगे उपचार

Wed, 15 Jun 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Wed, 15 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The treatment of women will meet under one roof
जिला अस्पताल में निर्माणाधीन महिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी उपचार मिलेंगे। करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे महिला विंग में दो माह बाद सारी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बीते वर्ष 19 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से महिला विंग का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। इसकी जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई थी।  अब भवन लगभग पूरी तरह तैयार है। संस्था  फिनशिंग के काम में जुटी है।  स्वास्थ्य विभाग के जेई पीडी वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में जगह के अभाव में छूटे पड़े पार्क में इस भवन का निर्माण कार्य कराया गया है।
विज्ञापन


भवन जुलाई माह में हैंडओवर कर लिया जाएगा। वहीं सीएमएस सीपी सिंह का कहना है कि भवन हैंडओवर होते ही शासन से फर्नीचर व उपकरण की मांग की जाएगी। इससे नए भवन में महिलाओं को उपचार मिलने लगेंगे। नए भवन में महिला रोग से संबंधित उपचार कार्य शुरू हो जाने से जिला अस्पताल के कई वार्ड खाली हो जाएंगे। इन वार्डों में नेत्र रोग विभाग सहित कई अन्य विभागों को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अलग से चलेगी ओपीडी
निर्माणाधीन महिला विंग में महिलाओं के लिए अलग से ओपीडी चलाई जाएगी। महिला रोगी अपना पर्चा बनवाकर महिला चिकित्सकों को दिखाकर जांच करा सकेंगी। इसी भवन में इन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी मिल सकेंगी।


प्रसव की भी सुविधा
महिला विंग में ओटी का भी निर्माण कराया गया है। यहां प्रसव की भी सुविधा मिलेगी। वहीं जटिल केसों में सीजर की भी व्यवस्था होगी। महिलाओं को भर्ती करने के लिए बेहतर वार्ड बनाए गए हैं। यहां एनआरसीयू वार्ड भी बनाया गया है। कम दिनों के या कमजोर नवजात शिशुओं को कुछ दिनों के लिए इसी वार्ड  में अत्याधुनिक मशीनों में रखा जाएगा।



नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड जांच  
निर्माणाधीन महिला विंग में गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड की जांच भी मिल सकेगी। इसके लिए अतिरिक्त कक्ष बनाया गया है। गर्भवती महिलाएं अपनी जांचें हर तीसरे महीने करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed