फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The trade board will protest if the drain is not constructed before the rain

Kannauj News: बारिश से पहले नाले का निर्माण न होने पर व्यापार मंडल करेगा प्रदर्शन

Sun, 04 May 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The trade board will protest if the drain is not constructed before the rain
तिर्वा। प्रशासन ने डीएन इंटर कॉलेज से लेकर ईशन नदी तक लगभग तीन किलोमीटर लंबा पक्का नाला प्रस्तावित किया है। इससे कस्बे के जल की निकासी सुनिश्चित हो सकेगी। इस प्रस्ताव को सिचाई विभाग द्वारा स्वीकृति के लिए तैयार कर लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत का आंकलन भेजा गया था। तिर्वा व्यापार मंडल वेलफेयर एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ,तो प्रदर्शन कर जिम्मेदार विभागों के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
विज्ञापन

कस्बे में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन इसके समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। हर साल बारिश में पानी भरने से दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसी क्रम में नाला बनाया जा रहा है। नाले का निर्माण जिला पंचायत, ग्राम पंचायत और नगर पंचायत के आपसी समन्वय के अभाव में अधर में लटका है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक इस नाले का निर्माण नहीं होता, तब तक हर साल बरसात में दुकानें डूबती रहेंगी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्र कनौजिया ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया पर कार्यवाही नहीं हुई। व्यापार मंडल ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जून से पहले नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है, तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे और दोषी अधिकारियों व संबंधित विभागों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब व्यापारियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed