फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The theft of thousands of broken shutter three stores

तीन दुकानों के शटर तोड़ हजारों की चोरी

Wed, 03 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 03 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
The theft of thousands of broken shutter three stores

सरायप्रयाग में सोमवार रात चोरों ने तीन दुकानों के

विज्ञापन
शटर तोड़कर हजारों की नगदी व सामान चोरी कर लिया। एक अन्य दुकान में चोरी का असफल प्रयास किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं व्यापारियों ने विरोध जताते हुए जल्द खुलासे की मांग की।

सरायप्रयाग में डा. पीके कटियार की जीटी रोड पर खाद व कीटनाशक दवाओं की दुकान है। सोमवार की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर 70 हजार की नगदी व 40 हजार कीमत की कीटनाशक दवाइयां पार कर दी। उनकी दुकान के पड़ोस में स्थित अंग्रेजी शराब ठेका का शटर तोड़ दिया।

ठेका मालिक अरविंद यादव के मुताबिक चोर ठेके में रखी 20 हजार की नगदी व 30 हजार की अंग्रेजी शराब चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने कौशल कटियार की दुकान में पीछे से सेंध लगाकर गोलक में रखे 10 हजार रुपये की नगदी पार कर दी। बाद में मुख्य बाजार स्थित रामू ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया।

इस दौरान खटपट की आवाज सुनकर लोग जाग गए। इस पर चोर भाग निकले। सोमवार की रात हुई इन घटनाओं की जानकारी मंगलवार की सुबह होने पर कस्बे में सनसनी फैल गई। मौके पर तमाम व्यापारियों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर कोतवाल संतोष व्यास मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।

चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष नवीन चंद्र कटियार, महामंत्री सत्यप्रकाश प्रजापति ने नाराजगी जताते हुए जल्द खुलासे की मांग की। कोतवाल से कहा कि क्षेत्र में रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed