{"_id":"4274c01838bbb743a392685f39fe4ac6","slug":"the-team-took-samples-of-sweet-food-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम ने लिया मिठाई का सेंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने लिया मिठाई का सेंपल
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खाद्य निरीक्षक की टीम ने मंगलवार को दोपहर बाद
विज्ञापन
अस्पताल रोड पर मिठाई की दुकान से सेंपल लिया। छापे की जानकारी होते ही
दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार व सुभाषचंद्र सोनकर की टीम ने दोपहर बाद अस्पताल रोड तिराहा के पास मिठाई की दुकान पर छापा मारा और दुकान स्वामी से पूछताछ की। इसके बाद नकली चांदी का वर्क लगी मिठाइों का सेंपल लेकर सील कर दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिठाई का सेंपल जांच को भेजा जाएगा।
बताया कि मिठाइयों की दुकानों पर इस समय मिठाई पर नकली चांदी का वर्क लगाया जा रहा है, जो शरीर के लिए घातक है। वक्र लगी मिठाई से दूर रहें। इससे पूर्व टीम ने सिकंदरपुर में भी छापामारी की। टीम ने बताया कि वहां एक डेयरी में छापा मार दूध का सेंपल लिया गया है। नगर में छापामार कार्रवाई चलने से हड़कंप मच गया।