फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The sun's attitude softens, people shiver from the chill

Kannauj News: सूरज के तेवर नरम, ठिठुरन से कांपे लोग

Sun, 08 Jan 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
The sun's attitude softens, people shiver from the chill
फोटो:16- सरायमीरा-कचहरी मार्ग पर दोपहर में भी छाया रहा कोहरा। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। रविवार को ठिठुरन से लोगों का बदन कांप गया। महज एक घंटे 47 मिनट के लिए ही सूर्यदेव निकले पर तेवर नरम ही रहे। इस वजह से गलन में कंपकंपी छूटती रही। न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 14 जनवरी से पहले सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 96 फीसदी और बर्फीली व पछुआ हवाएं चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहीं। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 13 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 14 से नई एडवाइजरी जारी होगी। उस दौरान दिन में सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार को दोपहर दो बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन उनकी तपिश कोई खास असर नहीं डाल सकी। सर्दी में लोग परेशान ही रहे।
विज्ञापन

----------------
फुटपाथ पर खरीदारों की भीड़
इन दिनों जीटी रोड किनारे फुटपाथ पर गर्म कपड़ों की दुकानें लगीं हैं। यहां खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। मध्यम तबके के अलावा गांव के लोग भी यहां खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
मूंगफली की बढ़ी मांग
सर्दियों में मूंगफली की मांग भी बढ़ गई है। इसे लोग गरीबों की बादाम भी कहते हैं। दूसरी ओर घरों व होटल में चाय भी अधिक बनने लगी है। सर्दी से बचने को लोग तरह-तरह के जतन करते रहे।
--------------
दोपहर में भी रहा कोहरा, पक्षी भी परेशान
रविवार को दोपहर में भी कोहरे का असर रहा। सर्दी में पशु-पक्षी भी परेशान हैं। जब सूर्यदेव निकले तो राहत की उम्मीद लिए तपिश लेने पक्षी धूप में बैठ गए।
्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed