फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The students decorated rangoli

छात्राओं ने सजाई रंगोली

Sat, 13 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 13 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The students decorated rangoli

शहर के माया देवी इंटर कालेज व चौधरी चंदन सिंह

विज्ञापन
महाविद्यालय में वसंत पंचमी का पर्व हवन-पूजन कर मनाया गया। इस दौरान सरस्वती मां का आह्वान किया गया। उधर, तिर्वा के दीनानाथ जनता बाल विद्या मंदिर में वसंत पंचमी पर्व पर स्कूल परिसर में हवन-पूजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

छात्राओं ने रंगोली सजाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। शहर के माया देवी इंटर कालेज शिवाजी नगर में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं सुबह पीले वस्त्र धारण कर विद्यालय पहुंचे। इस दौरान आचार्य ने विधि-विधान पूर्वक हवन-पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया। इसके बाद छात्रों ने मां सरस्वती का आह्वान करते हुए हवन-कुंड में आहुतियां डालीं।

इस दौरान प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल, ठाकुर शेर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में भी वसंत पर्व हवन-पूजन के साथ मनाया गया। वहीं नजरापुर के सरस्वती शिशु मंदिर में वसंत पंचमी पर बाल मेले का आयोजन हुआ। जिसका छात्रों ने लुत्फ उठाया।

भुगैतापुर, खुरदैया, सहिल्लापुर, आसकरनपुर्वा, देवा पट्टी, रैगावा, जसपुरापुर, मुरैया, वंशीपुर्वा के स्कूलों में भी वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। उधर, तिर्वा के दीनानाथ जनता बाल विद्या मंदिर में वसंत पंचमी पर्व पर सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

बाद में हिंदी टीचर कृष्ण कुमार पांडेय ने विधि विधान के साथ हवन-पूजन कराया। विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा शिवांगी, शीतल, बबली, अंजली, दिव्यांशी, संगीता, सरोज, शिखा गुप्ता, जूली, दामिनी प्रजापति, अमन, अनुज, महबूब बारिश ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed