फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The stray cattle are roaming in the fields, not in the gaushalas

Kannauj News: गोशालाओं में नहीं खेतों में घूम रहे छुट्टा गोवंश

Tue, 11 Apr 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 11 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The stray cattle are roaming in the fields, not in the gaushalas
तालग्राम। गांव में गोशाला होने के बावजूद छुट्टा पशुओं को पकड़ा नहीं जा रहा है। गांव वाले ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान से कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने छुट्टा मवेशियों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक तालग्राम के अधिकारी दावा कर रहे हैं की गोशालाओं में पशुओं को रखा जा रहा है। उनकी देखभाल भी की जा रही है। जहां छुट्टा पशु दिखाई देते हैं, उन्हें गोशाला भेज दिया जाता है, लेकिन स्थिति इससे उलट है। गदोरा और टिकरी कलसान पंंचायत में गोशाला का निर्माण हुआ है, लेकिन वह खाली पड़ी हैं। ताहपुर, बैसापुर, मवैइया, नैपालपुर, कुडरी समेत दर्जनों गावों में छुट्टा घूम रहे पशुओं को पकड़ा नहीं गया। यह पशु फसलें बर्बाद कर रहे हैं। किसानों को सुबह से लेकर रात तक अपने खेतों पर रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रदीप मिश्रा, ईश्वर दयाल, जयसिंह, वीरेंद्र कुमार, महेंद्र, संजय कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों के सचिव और प्रधान छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। इससे किसानों को राहत नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने डीएम से छुट्टा मवेशियों को पकड़वाने की मांग की है। बीडीओ मनोज गुप्ता का कहना है कि गोशालाओं का निर्माण कार्य चल रहा है। धीरे-धीरे पशुओं को पकड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed