फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The spies staged a sit-in on the closed solar plant

बंद सोलर प्लांट पर सपाइयों ने धरना

Mon, 13 Sep 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
The spies staged a sit-in on the closed solar plant
The spies staged a sit-in on the closed solar plant - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। बंद पड़े सोलर प्लांट के कारण हो रही परेशानियों को देखकर सपाइयों ने प्लांट पर जाकर धरना प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से प्लांट को चालू कराने की मांग की। सोलर प्लांट जल्द नहीं चालू करने पर सड़कों पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ के फकिरपुरा, चंदुआहार गांव के लोगों को बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए सपा सरकार ने 250 किलोवाट के सोलर प्लांट की स्थापना की थी। इसका शुभारंभ 7 जुलाई 2015 को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम ने किया था। सोलर प्लांट से 25 ट्यूबवेल, तीन आटा चक्की के साथ लोगों के घरों तक निशुल्क बिजली उपलब्ध हो रही थी। सपा सरकार जाते ही सोलर प्लांट पर ग्रहण लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन

दो ंसाल से सोलर प्लांट न चलने से हो रही ग्रामीणों की परेशानियों को देखकर रविवार को सपा नेता नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों सपाइयों ने फकीरपुरा गांव में बने प्लांट पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार से मांग की कि ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए सोलर प्लांट जल्द चालू किया जाए। भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सपा शासन ने जो भी गरीब असहाय लोगों के लिए परियोजनाओं का निर्माण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार उसे चालू नहीं करा रही, जिससे उनका लाभ गरीबों को मिल सके। सपाइयो ने मांग की अगर समस्याओं को देखकर प्लांट को जल्द नहीं चालू किया गया तो सपाइ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर अवनीश यादव, इंद्रेश यादव, विनय प्रताप, िदगंबर सिंह, शाहिद हुसैन, राकेश कुमार, अमित यादव, नीलू यादव, बृजेंद्र सिंह, शिवम यादव समेत अन्य सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed