फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The soldiers looted a

सिपाहियों ने एक को लूटा

Sun, 31 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 31 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
The soldiers looted a

विशुनगढ़ रोड पर रामलीला मैदान के पास रविवार शाम सात

विज्ञापन
बजे बाइक सवार दो सिपाहियों ने साइकिल से जा रहे ग्रामीण से 10 हजार रुपये की नगदी लूट ली। जब ग्रामीण ने विरोध किया तो सिपाहियों ने उसकी धुनाई कर दी। शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे पीड़ित को वहां भी फटकार मिली।

देर रात तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। पीड़ित के साथ ग्रामीणों की भीड़ कोतवाली में डटी थी। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम नगला जोर निवासी लाल सिंह ने बताया कि उसके पिता रामसनेही नगर के पीपल गली स्थित स्वाति नर्सिंग होम में भर्ती है। उनके पेट का आपरेशन हुआ है।

रविवार को वह सरायप्रयाग निवासी अपने मामा सतेंद्र सिंह से अपने पिता के उपचार के लिए 10 हजार रुपये लेकर आए थे। अस्पताल से देर शाम करीब सात बजे वह साइकिल से अपने गांव खाना लेने जा रहे थे। जब वह विशुनगढ़ रोड पर रामलीला मैदान के पास पहुंचे तभी वहां पहले से ही खड़े दो सिपाहियों ने उसे रोक लिया और हड़काते हुए जामा तलाशी के नाम पर उसके पास से पिता के उपचार के लिए जेब में रखे 10 हजार रुपये की नगदी छीन ली।

जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों सिपाहियों ने लात-घूसों से उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में दोनों सिपाही उससे शराब खरीदने के लिए भी दबाव बना रहे थे। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर वह गांव पहुंचा और आपबीती बताई। ग्रामीणों के साथ वह कोतवाल आया और उसने वहां मौजूद कोतवाल रामप्रकाश पांडेय को घटना की जानकारी दी।

सिपाहियों द्वारा की गई लूट की बात सुनते ही कोतवाल भड़क गए और उन्होंने बजाय कोई कार्रवाई करने के उलटा उसे ही हड़काना शुरू कर दिया, जिससे ग्रामीण सहम गया। पीड़ित ने कोतवाली में बताया कि सिपाहियों ने उससे रुपये लूट लिए कोई बात नहीं, पर उसे मारा क्यों। उसने दोनों सिपाहियों को कोतवाली में पहचान भी लिया।

जब वह कोतवाली में था तभी दोनों सिपाही भी वहां पहुंच गए और उसे देखते ही इधर-उधर हो गए। देर रात तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पीड़ित के साथ ग्रामीणों की भीड़ कोतवाली में डटी हुई थी। उधर, घटना के संबंध में जब क्षेत्राधिकारी वीपी सिंह सोलंकी से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया इस तरह की किसी भी घटना की उन्हें जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed