{"_id":"60ff00b18ebc3e580c1de253","slug":"the-sister-in-law-sleeping-in-the-courtyard-was-nabbed-kannauj-news-knp6425914199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगन में सो रही साली को बदनीयती से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगन में सो रही साली को बदनीयती से दबोचा
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सौरिख इलाके के एक गांव में जेठ ने घर के आंगन में सो रही छोटे भाई की साली को बदनीयती से दबोच लिया। छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। शोरगुल सुनकर पीड़िता की बहन मौके पर पहुंच गईं। तब आरोपी भाग गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत सीओ से की है।
महिला ने बताया कि पति बाहर रहकर वाहन चलाते हैं। छोटी बहन घर आई हुई थी। 25 जुलाई की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे बहन घर के आंगन में चारपाई पर लेटी थी। तभी शराब के नशे में धुत होकर जेठ घर में घुस आए। सो रही मेरी छोटी बहन को बदनीयती से दबोच लिया। अश्लील हरकतें करते हुए कपड़े फाड़ दिए। वह बच्चों के साथ कमरे में सो रही थीं। बहन के चीखने की आवाज सुनकर बाहर आईं। जेठ को ललकारा तो वह गाली गलौज करते हुए भाग गए। अब सभी लोग समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। इस वारदात के बाद बहन को मानसिक आघात पहुंचा है। वह रो-रोकर परेशान है।
इस संबंध में सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। घटना सही पाई जाती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।