फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The results began appearing toilet

शौचालय के दिखने लगे परिणाम

Fri, 29 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 29 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The results began appearing toilet

स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीएम अनुज झा की ओर से 35

विज्ञापन
गांवों को चिह्नित कर खुले में शौच न करने के लिए शुरू की गई मुहिम के परिणाम सामने आने लगे हैं।

इन ग्राम पंचायतों में सुबह पांच बजे लोगों को जागरूक करने को निगरानी समिति, ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी, समाजसेवियों की मदद से ग्रामीण अब जागरूक होने लगे हैं। उन्होंने खेतों को त्याग कर शौचालयों का प्रयोग करना शुरू कर दिया है।

कड़ाके की ठंड के बावजूद डीएम की ओर से गठित की गई टीमें सुबह पांच बजे ग्राम पंचायतों में पहुंचकर गांव के लोगों को शौचालय का प्रयोग करने को प्रेरित कर रही हैं। इसमें परियोजना निदेशक एके सिंह कुशवाह, डीपीआरओ जेके केसरवानी, ब्लाकों के बीडीओ पहुंच रहे हैं।

डीपीआरओ केसरवानी ने बताया कि नौरंगपुर नगरिया, बछज्जापुर, सौंसरी, किशनपुर, गदनपुर नरहा, बछज्जापुर सहित कई गांवों के लोगों ने जागरूक होकर शौचालय का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। डीपीआरओ ने बताया कि शुरुआती दौर में जब इस मुहिम की डीएम को ओर से शुरुआत की गई थी, तो निर्मित शौचालयों में अधिकांश में कंडे व अन्य सामान भरा हुआ था।

गांव के लोग शौच को खुले में जाते थे। अब हालात यह है कि लोगों ने उसमें से भरा हुआ सामान बाहर निकाल लिया और उनका प्रयोग शुरू कर दिया है। इसके अलावा लोग शौचालय निर्माण के लिए भी प्रेरित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed