{"_id":"2c54c89f57c06702c8d921cdf35907a8","slug":"the-resolution-of-celebrating-the-day-of-valor-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य दिवस मना मंदिर निर्माण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य दिवस मना मंदिर निर्माण का लिया संकल्प
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू जागरण मंच और विहिप आदि हिंदू संगठनों ने शौर्य
विज्ञापन
दिवस मनाकर अयोध्या में राममंदिर निर्माण का संकल्प लिया। अस्पताल रोड पर
हुई हिंदू जागरण मंच की बैठक में विभाग संगठन मंत्री शिवऔतार ने कहा कि
हिंदुओं का उत्पीड़न पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।
कहा कि कन्नौज में तो तुष्टीकरण की पराकाष्ठा करते हुए प्रशासन ने फर्जी मुकदमे लगाकर सुब्रत पाठक, वीर सिंह भदौरिया, सौरभ कटियार, छोटू यादव आदि को जेल भेजे दिया। नगर अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि हिंदुत्व के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऋषभ यादव ने कहा कि राममंदिर के निर्माण में सपा, बसपा, कांग्रेस लगातार रोड़ा अटका रही है। इस दौरान कमल गुप्ता, नरेंद्र शाक्य, प्रखर तिवारी, अभिषेक यादव, सुमित, नवीन, सोयल, हिमांशु, प्रियांशु, सचिन, गगन बाल्मीकि, दीपक जाटव आदि मौजूद थे।
उधर, न्यू वीणावादिनी स्कूल असालतनगर में हुई विहिप की बैठक में जिला संगठन मंत्री विनीत त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। जिला बौद्धिक प्रमुख वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए हर हिंदू कुर्बानी देने को तैयार रहें, ताकि हमारा बलिदान व्यर्थ न जाए।
अंत में सभी ने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। इस मौके पर रामशरन, अंकित, सत्यप्रकाश, रूबी, शरद, मनोज बाल्मीकि, गुमानी, टिंकू दीक्षित आदि मौजूद थे।