{"_id":"8e2f29b28f1d955ab87fbdb852e130ac","slug":"the-puspraj-sp-mlc-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्पराज सपा के एमएलसी प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्पराज सपा के एमएलसी प्रत्याशी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य के मार्च में होने
विज्ञापन
जा रहे चुनाव को लेकर फर्रुखाबाद-इटावा सीट पर सपा ने कन्नौज के प्रमुख
उद्योगपति व सपा के प्रदेश सचिव पुष्पराज जैन पंपी को एमएलसी का प्रत्याशी
घोषित किया है। उनके प्रत्याशी घोषित होते ही जिले के सपा नेताओं में खुशी
की लहर दौड़ गई।
सपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रमुख उद्योगपति ने कहा कि वह सीएम अखिलेश यादव के वर्ष 2000 में प्रथम बार सांसद बनने पर उनके संपर्क में आए। इसके बाद से वह लगातार सपा के जुझारू कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी से वह चौथी बार प्रदेश सचिव भी हैं।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को उन्होंने अपना आदर्श बताया। ज्ञात हो कि फर्रुखाबाद-इटावा सीट के अंतर्गत कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया व इटावा चार जिले आते हैं। इनमें मतदाता के रूप में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पालिका व नगर पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान शामिल हैं।