{"_id":"fed9d14a4d70ff2dcee3b73b6ad4ed33","slug":"the-protest-and-walkout-continued-lekpalon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों का धरना व कार्य बहिष्कार जारी रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों का धरना व कार्य बहिष्कार जारी रहा
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
दरोगा महेंद्र पाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। लेखपालों ने आज भी कोई कामकाज नहीं किया। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक सभी लेखपाल धरनास्थल पर डटे रहे। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी होती रही।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष वृजनंदन सिंह यादव का आरोप है कि जिला प्रशासन इस मामले में जानबूझकर लापरवाही बरत रहा है। इससे लेखपाल आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर तक उनकी मांग पर दारोगा के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो सभी लेखपाल अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। यह हड़ताल जिले की तीनों तहसीलों में एक साथ की जाएगी।
मंत्री सुशील कुमार दीक्षित ने कहा कि लेखपाल संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी थी, पर तहसील प्रशासन ने उनकी बात पर कोई गौर नहीं किया। इस वजह से लेखपाल आंदोलन के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन से क्षेत्र के ग्रामीणों को जो दिक्कतें हो रही हैं, उसके लिए जिला प्रशासन पूरी तौर पर जिम्मेदार है। इस मौके पर अनिल कुमार, आत्माराम, पाल सिंह, भगवानदीन, राजकुमार, बृजमोहन, नूर मोहम्मद, अजय, विवेक सोनी, राकेश कुमार, अनिल कटियार, ओमप्रकाश तिवारी व राम सेवक आदि मौजूद रहे।