फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The principal in charge of the seventh student did obscenity

सातवीं की छात्रा से इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने की अश्लीलता

Thu, 02 Sep 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
The principal in charge of the seventh student did obscenity
सौरिख(कन्नौज)। इलाके के कंपोजिट विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बीएसए को भेजी है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव में संचालित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए परिजन को जानकारी दी। परिजनों ने प्रधान और बीईओ को मामला बताया। बीईओ राजेश कुमार ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं से मामले की जानकारी ली। प्रथम दृष्टया शिकायत सही मिलने पर बीईओ ने बच्चों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की संस्तुति बीएसए से की है।
विज्ञापन

बीएसए केके ओझा का कहना है कि उन्हें बीईओ ने मौखिक जानकारी दी है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक को बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित किया जाएगा। वहीं इंचार्ज प्रधानाध्यापक का कहना है कि आरोप निराधार हैं। 16 अगस्त से मुझे डेंगू था। कानपुर में भर्ती हूं। इससे पूर्व मेरी साजिश के तहत एक मार्च को भी शिकायत हुई थी। बीएसए ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। अभी भी मुझे फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed