{"_id":"4ba23936b9ddce5bd61ba53e1dc61af8","slug":"the-police-action-came-against-mercury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ चढ़ा पारा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
विशुनगढ़ थाना पुलिस द्वारा प्रधान पद की महिला
विज्ञापन
प्रत्याशी के साथ अभद्रता करने और उनके समर्थकों के खिलाफ की गई एकतरफा
कार्रवाई से गुस्साए ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और
एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबक्श नेता के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रामबक्श नेता ने कहा कि उसकी पत्नी सुमन देवी राजपूत प्रधान पद की प्रत्याशी है।
वह अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर रहीं थी। उसी दौरान एक दरोगा अपने हमराह सिपाहियों के साथ उनके पास पहुंचा और विरोधी प्रत्याशियों की सह पर उनके साथ अभद्रता कर उसे और उसके समर्थकों को थाने ले आए। देर रात दरोगा ने उसके द्वारा समर्थकों के खिलाफ 107/116 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आरोप लगाया कि इसके बावजूद ग्राम पंचायत विशुनगढ़ के तीन अन्य प्रत्याशी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ एकजुट होकर चुनाव प्रचार कर रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उसने बताया कि दरोगा ने प्रधान पद की प्रत्याशी उसकी पत्नी को बुलाकर उनके साथ अभद्रता कर जमकर हड़काया और कहा कि वोट मांगते कहीं दिखाई पड़े, तो गिरफ्तार कर जेल भेज दूंगा।
पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ गुस्साए ग्रामीणों ने एकजुट होकर मंगलवार की सुबह तहसील में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उधर, विशुनगढ़ थाने के दरोगा दीपक कुमार ने इकबाल हुसैन, मो.वसीम, अनिल कुमार, मूलचंद्र, दिनेश, दीपक कुमार, ग्राम कुड़रा निवासी राजू, रिंकू, रामशंकर, बबलू, राजेंद्र कुमार व सुनील कुमार के खिलाफ 107/116 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।
इन पर आरोप लगाया गया कि यह लोग प्रधान पद की प्रत्याशी सुमन देवी राजपूत के समर्थन में एकत्र होकर नारेबाजी कर धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा था। उनके द्वारा चुनाव प्रचार कर चुनाव चिन्ह डलिया वितरित की जा रही थी।