फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The personnel and reward good work

अच्छे काम करने वाले कर्मी होंगे पुरस्कृत

Sat, 30 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 30 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
The personnel and reward good work

नगर पालिका बोर्ड की हुई बैठक में कई प्रस्तावों को

विज्ञापन
लेकर चर्चा हुई। सभासदों ने सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया। बैठक के दौरान पिछले दिनों सभासद पति के साथ हुई मारपीट की घटना पर सभासदों ने नाराजगी जताई।

बैठक में बेहतर काम करने वाले सफाई कर्मियों को पुरस्कृत करने का भी ऐलान किया गया। बोर्ड की बैठक के दौरान वर्ष 06 में एक सड़क का निर्माण कराने वाले ठेकेदार का भुगतान करने पर सभासद राहुल यादव ने आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना काम पूरा किए ही भुगतान कर दिया गया।

सभासद रामसेवक बाथम ने दिन में स्ट्रीट लाइट जलने की शिकायत रखी। इस पर चेयरमैन राधा गुप्ता ने लाइनमैन संजीव कुमार का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सभासद नाहर सिंह ने तिराहे के पास फुटपाथ को ऊंचा कराने की मांग रखी। इस पर चेयरमैन ने बताया कि स्टीमेट बन गया है, जल्द ही फुटपाथ ऊंचा कराया जाएगा। सभासद अयूब सिद्दीकी ने मारपीट की हुई घटना पर नाराजगी जताई।

कुछ सभासदों ने मांग रखी कि अधिशाषी अधिकारी बीडी भट्ट को बेहतर काम करने के लिए 21 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाए। इस पर सभी सभासदों ने अपनी सहमति जताई। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्र कुमार गुप्ता, सभासद शकील अंसारी, जीतू गुप्ता, मीनाज आलम और मुस्ताक खां आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed