फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The patient died, there was a commotion and then a compromise was reached.

Kannauj News: मरीज की मौत, हंगामा फिर हो जाता समझौता

Tue, 30 Sep 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The patient died, there was a commotion and then a compromise was reached.
छिबरामऊ। नर्सिंग होमों में इलाज के दौरान मरीजों की होने वाली मौत के बाद परिजन हंगामा करते हैं। पुलिस भी मामले को संज्ञान में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराती है, लेकिन बाद में नर्सिंग होम संचालक और परिजन आपस में बैठक मौत का समझौता कर लेते हैं। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे की कार्रवाई केवल कागजों तक सिमटकर रह जाती है।
विज्ञापन






थाना क्षेत्र के गांव अतिराजपुर निवासी विपिन दीक्षित ने 30 जनवरी को पत्नी को प्रसव के लिए खुबरियापुर रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। डिलीवरी के बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के बेहटा खास निवासी राजेश गुप्ता की बेटी रुचि गुप्ता को बुखार आने पर 18 मई को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

यहां इंजेक्शन लगाते ही उसकी हालत बिगड़ गई। फर्रुखाबाद ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। उसकी बाद कई दिनों तक आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया। कई लोगों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हुए थे। इसी तरह के कई और मामले भी हुए जहां परिजनों के हंगामे के बाद समझौता हो गया। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि नर्सिंग होम में मरीज की मौत के बाद टीम पूरी जांच करती है। मरीज के तीमारदार आरोप लगाते हैं तो जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed