फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The organization must strengthen conflict

संघर्ष को संगठन की मजबूती जरूरी

Sun, 27 Dec 2015 11:52 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 27 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
The organization must strengthen conflict

तहसील परिसर में हुई आंगनबाड़ी संघ की बैठक में संघर्ष के लिए संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।

विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को संगठन मजबूत बनाना होगा, तभी हक पाने को छेड़े गए संघर्ष में सफलता मिल पाएगी।

उन्होंने कहा कि कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा बहुओं को मानदेय की जगह वेतनमान दिया जाए और जब तक वेतनमान शुरू नहीं होता, तब तक 12 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाए। रिटायरमेंट के बाद पेंशन दी जाए और सेवा काल के दौरान प्रमोशन भी दिए जाएं।

कहा कि इन मांगों को लेकर 15 जनवरी को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इसमें सभी कार्यकत्री, सहायिकाएं और आशा बहुएं ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुंचकर शामिल हों। इस मौके पर जिला संयोजक संजीव दुबे, सौरिख ब्लाक अध्यक्ष विनीता दुबे, सरला पाल, मंजू दुबे, रीता दीक्षित, शशी देवी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed