फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The new beam handled 11 cases

नई किरण में 11 मामले निपटे

Mon, 28 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 28 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
The new beam handled 11 cases

एसपी कार्यालय में रविवार को सुलह समझौते के आधार पर

विज्ञापन
11 मामलों का निस्तारण किया गया। निर्णायक मंडल ने दोनों पक्षों की गहनता से बात सुनी।

एसपी कार्यालय में अंतिम रविवार को नई किरण का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्णायक मंडल के सदस्य मो. नईम खान, रिटायर्ड मेजर एनसी टंडन, पूर्व एसपी जेएन यादव, प्रधानाचार्य हाजी मशरूर अहमद, नीलम सिंह, मेराज बानो ने सुनवाई की। इस दौरान 78 मामलों की फाइलें नई किरण में चलती पाई गईं।

11 केस की फाइलों पर सुनवाई की गई। इनमें साफिया पुत्री जलील निवासी समधन का अपने पति वसीम निवासी आजाद नगर समधन से विवाद चल रहा था। सुनवाई के बाद दोनों का समझौता करा दिया गया। इसी तरह चंद्रगोपाल मिश्रा निवासी डाक बंग्ला रोड का विवाद उनकी पत्नी विनीता मिश्रा से चल रहा था।

नई किरण में सुनवाई हुई, पर मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण फाइल बंद कर दी गई। रामपुर मुड़ेरी गांव निवासी सरोज का अपने पति साकेतनगर कानपुर निवासी संदीप से विवाद चल रहा था। यह मामला भी नई किरण में सुना गया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया।

खरगापुर थाना ठठिया निवासी सोनी का विवाद पति सतेंद्र निवासी पंचमनगरयिा फर्रुखाबाद से चल रहा था। यह मामला भी निस्तारित किया गया। ममता पत्नी जितेंद्र प्रकाश निवासी दंदौराखुर्द का मामला पछाएंपुरवा गुरसहायगंज निवासी अपने पति से चल रहा था।

निस्तारण न होने के कारण ममता की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया और फाइल बंद कर दी गई। रंजना शर्मा पुत्री मनोहरलाल निवासी सूबेदार नगर बिठूर ने अपने पति हैवतपुर कटरा निवासी नागेश्वर शर्मा की शिकायत की थी। मामला नई किरण में चला, पर समझौता नहीं हो सका।

इस पर कोर्ट में केस दायर किया गया। रिजवाना का विवाद आज निपट गया। नीलेश पाल पुत्र कलक्टर सिंह निवासी कूकापुर तालग्राम का पत्नी आरती पाल निवासी हूसेपुर सौरिख से चल रहा है। सुनवाई के बाद समझौते के लिए अगली तारीख दी गई। रामपुर मुड़ेरी निवासी अनीस खां का अपनी पत्नी सितारा बानो से चल रहे विवाद में एक पक्ष के न आने से फाइल बंद कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed