{"_id":"595be27f4f1c1bf5078b47da","slug":"the-mother-ate-the-toxic-substance-looking-at-the-hungry-women","type":"story","status":"publish","title_hn":" भूख से बिलखते मासूमों को देख मां ने जहरीला पदार्थ खाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख से बिलखते मासूमों को देख मां ने जहरीला पदार्थ खाया
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
poison
दो दिन से भूख से बिलबिलाते बच्चों को देख मां ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। करीब दो घंटे बाद उसकी हालत में सुधार आया। शाम को उसे घर भेज दिया गया। महिला के पास मनरेगा का जाब कार्ड नहीं है।
विज्ञापन
ठठिया थाना क्षेत्र के खामा गांव की निवासी आसमा (28) पत्नी अंसार ने मंगलवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सुबह करीब 10 बजे उसे एंबुलेंस से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। आसमा के पति अंसार ने बताया कि उसके पास एक बीघा खेत है, जो गिरवी रखा है। वह गांव में झोपड़ी डालकर रहता है। दो दिन से मजदूरी नहीं मिलने की वजह से घर में कुछ खाने को नहीं था। बच्चों को भूख से बिलबिलाते देख उसकी पत्नी काफी दुखी थी। ऐसी स्थिति में उसने मरने की बात कही। इस पर वह बच्चों को चुप कराकर गांव में कुछ इंतजाम करने गया। लौटा तो देखा उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन
अंसार के मुताबिक पहले उसका बीपीएल कार्ड बना था। बाद में बीपीएल के नए कार्ड की सूची में उसका नाम नहीं आया। खामा की ग्राम प्रधान पिंकी सिंह से उसने फरियाद की तो उन्होंने आनलाइन आवेदन करने की सलाह दी। आवेदन करने के बाद भी उसका बीपीएल कार्ड नहीं बना। मनरेगा मजदूरी का जॉब कार्ड भी नहीं बना है। इस संबंध में एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने कहा कि लेखपाल को खामा गांव भेज दिया है। पीड़ित परिवार को तत्काल राशन मुहैया कराया जाएगा। कार्ड क्यों नहीं बना, इसकी जांच की जाएगी। पीड़ित परिवार की हर हाल में मदद की जाएगी।
विज्ञापन