फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The miscreants robbed the priest couple by taking them hostage

बदमाशों ने पुजारी दंपती को बंधक बनाकर लूटा

Fri, 09 Jul 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the priest couple by taking them hostage
तालग्राम(कन्नौज)। गांव से एक किलोमीटर दूर धार्मिक स्थल के पास कुटिया बना कर रह रहे पुजारी दंपती को बदमाशों ने बंधक बनाकर पीट दिया। इन्होंने लूटपाट भी की। रुपये, जेवर के साथ बकरा और बकरी भी ले गए। पुजारी ने तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। घायल दंपती को सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन

कलकत्तापुर्वा निवासी ओमप्रकाश और इनकी पत्नी रामपोती गांव से बाहर धार्मिकस्थल के पास कुटिया बना कर पूजा-पाठ करते हैं। गुरुवार रात दोनों कुटिया में लेटे थे। कुछ दूरी पर मक्का की फसल रखा रहा इनका बेटा बलबीर सो रहा था। पुजारी और पुजारिन ने बताया कि रात लगभग एक बजे पांच बदमाश आए। इन्होंने पहले बेटे के साथ मारपीट की। उसके हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। इसके बाद उन्हें कपड़ों से बांधकर लूटपाट करने लगे। यूकेलिप्टस के डंडों से पीटते हुए बक्से में रखे 650 रुपये, सोने के कुंडल, चांदी की तोड़ियां, नाक की पुकड़िया, गाय का चार किलो घी और बकरा-बकरी ले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पांच बजे चीखने की आवाज पर कुटिया से दो मीटर दूरी पर रह रहीं गांव की सूरजमुखी ने आकर देखा। तीनों लोग बंधे मिले। गांव में सूचना से लोगों की भीड़ लग गई। पुजारी ओमप्रकाश ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed