{"_id":"683208eb5c8dec822907166d","slug":"the-lights-of-saraiya-have-been-out-for-72-hours-kannauj-news-c-214-1-knj1005-130857-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 72 घंटों से सरैया की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 72 घंटों से सरैया की बत्ती गुल
विज्ञापन
खड़िनी। 21 मई की रात आई आंधी में खड़िनी फीडर से जुड़े 66 गांवों के पोल कई जगहों पर टूट गए थे। कुछ गांवों में क्षतिग्रस्त पोल की जगह नए पोल लगवाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई। खड़िनी ग्रामसभा के सरैया गांव में अभी तक टूटे पोल नहीं बदलवाए गए। 72 घंटों से अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
सौरिख बिजली उपकेंद्र से 10 फीडर संचालित होते हैं। आंधी और पानी में इन फीडरों के 98 पोल टूट गए थे। सबसे अधिक नुकसान खड़िनी फीडर से जुड़े गांवों में हुआ था। बिजली विभाग ने टूटे पोल हटवाकर नए पोल लगवाकर कुछ गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी। सरैया गांव में टूटे पोल तीन दिन बाद भी नहीं बदलवाए गए। बिजली न आने से लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। साथ ही सिंचाई का कार्य भी ठप है।
हालत यह है कि सरैया गांव के लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए खड़िनी तक जाना पड़ता है। प्रेम सिंह व अन्नू सिंह का कहना है कि टूटी लाइनें व टूटे पोल बदलवाने के लिए अफसरों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। भीषण गर्मी में जनजीवन अस्तव्यस्त है। गांव के सतेंद्र चौबे, दीप सिंह, उपेंद्र सिंह, रामपाल कठेरिया, इंद्रेश कठेरिया, पंकज सिंह, छोटे सिंह आदि ने एक्सईएन राजीव भारती से बिजली व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।