{"_id":"68dc241b8ca2c87ed0089024","slug":"the-journey-of-registered-post-which-lasted-for-171-years-ends-kannauj-news-c-214-1-knj1007-138131-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 171 साल से चल रहा रजिस्टर्ड डाक का सफर खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 171 साल से चल रहा रजिस्टर्ड डाक का सफर खत्म
विज्ञापन
गुगरापुर (कन्नौज)। आगामी पीढ़ी के लिए रजिस्टर्ड डाक का इतिहास किताब के पन्नों में अब मिलेगा। वर्तमान पीढ़ी रजिस्टर्ड डाक सेवा का लाभ लेने वाली अंतिम पीढ़ी होगी। 171 साल पहले वर्ष 1854 में देश में दो आने से शुरू हुआ रजिस्टर्ड डाक का सफर एक अक्तूबर यानी बुधवार को थम जाएगा। रजिस्टर्ड डाक का स्पीड पोस्ट सेवा में विलय हो जाएगा। अब ग्राहकों को सिर्फ स्पीड पोस्ट सेवा मिलेगी। 39 साल पहले शुरू हुई स्पीड पोस्ट सेवा, फिर ईमेल से संदेश आदि ऑनलाइन सुविधाओं ने रजिस्टर्ड डाक की उपयोगिता कम कर दी। इसके चलते विभाग ने यह बदलाव किया है।
विभाग ने यह फैसला घाटे से उबरने और सेवाओं को आधुनिक स्वरूप देने के नाम पर लिया है। अब कोई भी दस्तावेज या पार्सल भेजने के लिए सिर्फ स्पीड पोस्ट सेवा का ही विकल्प होगा। हालांकि इसमें उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में ज्यादा कीमत चुकानी होगी, जिससे आम जनता और विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग प्रभावित हो सकते हैं। डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव उपभोक्ताओं को आधुनिक और बेहतर सेवा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग का दावा है कि स्पीड पोस्ट सेवा अब अधिक भरोसेमंद, तेज और ट्रैक करने योग्य होगी। फर्रुखाबाद के डाक अधीक्षक डीबी पांडेय का कहना है कि रजिस्टर्ड डाक सेवा को स्पीड पोस्ट में समाहित किया जा रहा है। यह एक अक्तूबर से प्रभावी होगी। नई दरें घोषित कर दी गई हैं। उपभोक्ताओं को सेवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा।
डाक विभाग को हो रहा था लगातार घाटा
डाक विभाग के अनुसार अब रजिस्टर्ड डाक सेवा को पूरी तरह से स्पीड पोस्ट में समाहित कर दिया गया है। पहले जहां साधारण रजिस्ट्री सस्ती और सहज उपलब्ध थी, वहीं अब उसी सेवा के लिए स्पीड पोस्ट की दरें देनी होंगी। स्पीड पोस्ट को हवाई मार्ग और तेज गति वाली ट्रेनों से भेजा जाता है, जिससे इसकी लागत अधिक आती है और यह सेवा पहले से ही महंगी रही है। पिछले कुछ समय से विभाग ने रजिस्ट्री को भी स्पीड पोस्ट की तरह ही भेजना शुरू कर दिया था पर रजिस्टर्ड डाक की दरें कम होने के कारण डाक विभाग को इस सेवा में लगातार घाटा हो रहा था। इसी वजह से इसे बंद कर, स्पीड पोस्ट में मिला दिया गया है।
विज्ञापन
एक अक्तूबर से लागू होंगी ये नई दरें
लोकल एरिया :
50 ग्राम तक – 19 रुपये
51 से 250 ग्राम – 24 रुपये
251 से 500 ग्राम – 28 रुपये
200 किमी तक :
50 ग्राम तक – 47 रुपये
51 से 250 ग्राम – 59 रुपये
251 से 500 ग्राम – 70 रुपये
201 से 500 किमी तक :
50 ग्राम तक – 47 रुपये
51 से 250 ग्राम – 63 रुपये
251 से 500 ग्राम – 75रुपये
501 से 1000 किमी तक :
50 ग्राम तक – 47 रुपये
51 से 250 ग्राम – 68 रुपये
251 से 500 ग्राम – 82 रुपये
2000 किमी से अधिक दूरी पर :
50 ग्राम तक – 47 रुपये
51 से 250 ग्राम – 77 रुपये
251 से 500 ग्राम – 93 रुपये