फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The Josh Team will make the TB-free India campaign a success.

Kannauj News: टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाएगी जोश टीम

Thu, 08 Oct 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The Josh Team will make the TB-free India campaign a success.
कन्नौज। नई दिल्ली के भारत मंडपम में टीबी मुक्त भारत अभियान जोश टीम कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। विकास भवन के हर्षवर्धन सभागार में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2030 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। हम सब मिलकर इसे पूरा करेंगे और देश व ईसीजी को टीबी मुक्त बनाने में पूरा योगदान देंगे।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से अब जनप्रतिनिधियों और वाॅलंटियर्स को भी इसमें जोड़ा गया है और इससे देश को टीबी मुक्त बनाने में सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए जनपद की 64 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से क्षय रोग उन्मूलन में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की। इसके बाद पांच जोश टीमों को कैप, टी शर्ट, गाइडलाइन, डायरी प्रदान की गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा ने बताया कि ब्लाॅक स्तर पर जोश टीम का गठन किया गया है, जिसमें डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बीडीओ और ईओ को नोडल अधिकारी नामित किया है और उनके सहयोग के लिए माई भारत वॉलंटियर्स को रखा गया है। टीम के रिपोर्टिंग के लिए एक जोश टीम एप बनाई गई है, जिसका केंद्रीय मंत्री के द्वारा शुभारंभ किया गया। डिप्टी डीटीओ डॉ. संत कुमार ने टीम के कार्याें के बारे में बताया कि वाॅलंटियर्स क्षेत्र में जाकर टीबी मरीजों की जानकारी करेंगे। उन्हें जांच कराने के लिए भेजेंगे, कार्यक्रम का प्रचार करेंगे और उपचार व फॉलोअप में सहयोग प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडक्रॉस के प्रांतीय महासचिव रामानंद कटियार, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने 10 टीबी रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान की और सभी को टीबी शपथ दिलाई। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री रामवीर कठेरिया, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनुभव कटियार, सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, डॉ. ब्रजेश शुक्ला, डॉ. महेंद्र भान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed