फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The health department team collected samples for 40 patients.

Kannauj News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 40 मरीजों के लिए सैंपल

Sat, 25 Oct 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The health department team collected samples for 40 patients.
चपुन्ना। चपुन्ना गांव में 30 से 40 लोग बुखार से पीड़ित हैं, जिनमें डेंगू के लक्षण हैं। शनिवार के अंक में संवाद न्यूज एजेंसी ने ग्रामीणों की इस समस्या काे प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया और टीम ने पहुंचकर 40 मरीजों के खून के सैंपल लिए और दवा उपलब्ध कराईं। मलेरिया विभाग की टीम ने 20 घरों में मच्छरों के लार्वा की जांच की।
विज्ञापन



सीएचसी प्रभारी डॉ. जगदीश निर्मल के नेतृत्व में टीम चपुन्ना गांव पहुंची। स्वास्थ्य शिविर में 40 मरीजों की डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड की जांच की गई और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। मलेरिया विभाग की निरीक्षक प्रवीन बेगम ने 20 घरों की जांच की और फ्रीज की ट्रे, पुराने टायर में भरे पानी को खाली कराया। इससे पहले लार्वा की जांच की। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि मरीजों की जांच कर दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि घरों के आसपास साफ-सफाई रखें। फुल कपड़े पहने, तेज बुखार, जी मचलाना, शरीर व जोड़ों में दर्द होना डेंगू के लक्षण हैं। डॉक्टर की सलाह पर ही दवा का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed