{"_id":"582f48484f1c1b61369016e5","slug":"the-health-check-of-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
कन्नौज
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
छात्रा का स्वास्थ्य परीक्षण करते डा.कमलेंद्र शाक्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श जनता इंटर कालेज ग्यासपुर खड़िनी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 198 छात्र-छात्राओं का परीक्षण किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख से आरबीएस टीम के चिकित्साधिकारी डा. कमलेंद्र सिंह शाक्य के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आदर्श जनता इंटर कालेज ग्यासपुर में अध्ययनरत 198 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों का वजन, उनकी लंबाई और नेत्र परीक्षण के साथ शरीर से संबंधित अन्य स्वास्थ्य का भी परीक्षण किया। चिकित्साधिकारी डा. कमलेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि बच्चों में कान बहना, खांसी, बुखार, जुकाम, खाज-खुजली के अलावा आंख से कम दिखना व दांतों में कीड़े आदि की बीमारी पाई गई। उन्हें इन बीमारियों से बचाव के उपाए तथा दवाएं वितरित की गईं। इसके साथ ही इंटर के बच्चों को किशोर वय में लगने वाले गुप्त रोगों से भी संबंधित विशेष जानकारियां दी गईं। इस दौरान डा. चंद्रकिशोर, डा. शिखा, फार्मासिस्ट सुखवीर, स्टाफ नर्स अनुज यादव, प्रधानाध्यापक सुघर सिंह शाक्य, प्रबंधक भानुप्रताप बैस समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।