फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The government stepped up preparations for

सरकार के लिए तैयारियां तेज

Sun, 31 Jan 2016 11:48 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 31 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The government stepped up preparations for

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगामी तीन फरवरी को

विज्ञापन
मेडिकल कालेज में होने वाले विजिट के लिए रविवार को भी पूरे दिन तैयारियों का सिलसिला चलता रहा। पीआरए भवन के सामने बने हैलीपैड को साफ-सफाई कर दुरुस्त करा दिया गया।

लाभार्थियों को बांटने के लिए ई रिक्शे भी मेडिकल कालेज में पहुंचने शुरू हो गए हैँ। पूरे कैंपस को बैरीकेडिंग कराकर सुरक्षित करने के लिए पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी जुटे रहे। मेडिकल कालेज के आडीटोरियम हाल में सीएम जिले के मेधावी छात्रों को लैपटाप व कन्या विद्या धन वितरित करेंगे।

आडीटोरियम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक बीआर सिंह के नेतृत्व में इंजीनियरों व स्टाफ के कर्मचारियों की टीम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करती रही। आटोमेटिक स्क्रीन व साउंड की व्यवस्थाएं जांची गई। आडीटोरियम के सामने लगे पेड़-पौधों की सफाई व उन्हें पानी देने का भी सिलसिला जारी रहा।

इसके लिए कई सफाई कर्मचारी लगाए गए। मेडिकल कालेज के मैदान में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों ने वितरित करने वाले ई-रिक्शा के 71 लाभार्थियों के आवेदन फार्म भराकर उनकी औपचारिकताएं पूरी कीं। उधर, मेडिकल कालेज प्रशासन भी सीएम की विजिट को लेकर चौकन्ना रहा।

रविवार होने के बावजूद प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया, सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने इमरजेंसी व जनरल वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं। प्राचार्य ने तीन दिनों के लिए मेडिकल कालेज के सभी कर्मचारियों व चिकित्सकों की छुट्टियां निरस्त करते हुए उन्हें कैंपस में रहने के निर्देश दिए।

प्राचार्य ने बताया कि तीन फरवरी को सीएम के आगमन को लेकर मेडिकल कालेज के दोनों गेट बंद रहेंगे। सुबह नौ बजे से 12 बजे तक ओपीडी गेट पर ही होगी। सिर्फ गंभीर मरीजों को ही अंदर आने दिया जाएगा। तैयारियों का जायजा लेने देर शाम सीडीओ उदयराज यादव, जिला उद्यान अधिकारी मुन्ना यादव, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष सिंह मेडिकल कालेज पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed