फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   " The government left behind in terms of development '

‘विकास के मामले में सभी को सरकार ने पीछे छोड़ा’

Tue, 02 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 02 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
" The government left behind in terms of development '

नगर में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के डिवीजन

विज्ञापन
आफिस भवन का शिलान्यास करते हुए विधायक अरविंद सिंह यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

कहा कि इससे पहले केवल जिला मुख्यालय पर डिवीजन आफिस था और उपभोक्ताओं को अपने काम कराने को कन्नौज की दौड़ लगानी पड़ती थी। पिछले वर्ष ही यहां डिवीजन आफिस की शुरुआत हुई, पर भवन नहीं होने से अफसरों, कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आज भवन निर्माण का भी शिलान्यास हो गया।

उम्मीद है कि एक साल में यह बनकर तैयार हो जाएगा। रामाश्रम में 33 केवी सब स्टेशन बन चुका है, जबकि विशुनगढ़ व सकरावा में निर्माणाधीन है। इसके अलावा प्रेमपुर में भी 33 केवी सब स्टेशन प्रस्तावित है। विधायक ने कहा कि यहां नगला दिलू रोड पर सौ शैया अस्पताल बन कर तैयार हो चुका है।

जल्द ही इसका लोकार्पण भी हो जाएगा। इसके चालू हो जाने से गंभीर मरीजों को बाहर लेकर नहीं भागना पड़ेगा। सपा सरकार ने विकास के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया है। एक्सईएन आरएन वर्मा ने कहा कि इस डिवीजन में प्रति यूनिट बिल वसूली का थ्रू रेट 3.5 हो चुका है। इसे पांच तक पहुंचाने के प्रयास हैं।

जिस दिन इस लक्ष्य की प्राप्ति हो जाएगी। उसके बाद से इस क्षेत्र को 22 घंटे बिजली मिलेगी। इस दौरान एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव, एसडीओ गजेंद्र सिंह, जेई रवींद्रबाबू, जेई अवनीश कुमार, अकील अहमद, अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed