फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The four tires of the car broke, two daughters of the principal secretary

कार के चारों टायर फटे, प्रमुख सचिव की दो बेटियां

Wed, 09 Aug 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Wed, 09 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
The four tires of the car broke, two daughters of the principal secretary
क्षतिग्रस्म कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में मंगलवार शाम स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार की दो बेटियां घायल हो गईं। दोनों को राजकीय मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसा कार के चारों टायर फटने से हुआ।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जितेंद्र कुमार की बेटी अदिति (24) व आकांक्षा (22) मंगलवार शाम लखनऊ से कार से आगरा जा रही थीं। एक्सप्रेस वे पर सौरिख थाना क्षेत्र में एनसीसी प्लांट के पास अचानक कार का एक टायर फट गया। चालक संभल पाता, इससे पहले ही कार के बाकी टायर भी एक-एक कर दग गए। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर टूटने से कार अप लेन पर पहुंच गई।
विज्ञापन
हादसे में प्रमुख सचिव की दोनों बेटियां घायल हो गईं। इसकी जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे। दोनों को सीचसी ले गए। यहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद प्रमुख सचिव भी यहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस से लखनऊ भेज दिया गया। शाम को क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार थाने ले जाई गई। एसडीएम शालिनी प्रसाद ने बताया कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि कार का एक टायर फटने के बाद प्रेशर से अन्य टायर भी फट गए। इसी वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed