फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The first phase has not been completed for a year

Kannauj News: एक साल से पूरा नहीं हुआ प्रथम चरण

Wed, 19 Mar 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 19 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The first phase has not been completed for a year
तिर्वा। क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार बढ़ाने के उद्देश्य से शासन ने पिछले साल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा बनाने की घोषणा की थी। इस परियोजना के तहत तहसील प्रशासन ने चिह्नित जमीन का प्रस्ताव बनाकर यूपीडा को भेजा था। इसे मंजूरी मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। एक साल से प्रथम चरण में चल रहा भूमि अधिग्रहण पूरा नहीं हो सका है। तहसील प्रशासन 70 फीसदी किसानों का बैनामा कराकर जमीन अधिग्रहण कर पाई है।
विज्ञापन




प्रशासन ने औद्याेगिक गलियारा के लिए अलीपुर अहाना, ठठिया, चंदौली और भुन्ना गांवों में भूमि चिह्नित की थी। प्रथम चरण में अलीपुर अहाना गांव के 850 किसानों की 144 हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहण करने के लिए पिछले साल दो मार्च को गजट का प्रकाशन कर यूपीडा के पक्ष में बैनामा कराए जाने थे। तहसील प्रशासन के अनुसार, अब तक 570 किसानों ने अपनी जमीन यूपीडा को हस्तांतरित कर दी है। यह कुल प्रक्रिया का 70 फीसदी से अधिक है। शेष किसानों की जमीन को अधिग्रहण करने के लिए तहसील प्रशासन लगातार किसानों को जागरूक कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी बैनामा प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल का कहना है कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए करीब 30-35 किसानों ने बैनामा करने से मना किया है। उनकी भूमि को अधिग्रहीत किया जाएगा। कई लोग बाहर हैं, जो बैनामा करने को तैयार है। जल्द की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जएगा। इसके लिए तिर्वा एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed